लग़्ज़िश-ए-गाम लिए लग़्ज़िश-ए-मस्ताना लिए

आए हम बज़्म में फिर जुरअत-ए-रिंदाना लिए
इश्क़ पहलू में है फिर जल्वा-ए-जानाना लिए
ज़ुल्फ़ इक हाथ में इक हाथ में पैमाना लिए

याद करता था हमें साक़ी-ओ-मीना का हुजूम
उठ गए थे जो कभी रौनक़-ए-मय-ख़ाना लिए

वस्ल की सुब्ह शब-ए-हिज्र के बा'द आई है
आफ़्ताब-ए-रुख़-ए-महबूब का नज़राना लिए

अस्र-ए-हाज़िर को मुबारक हो नया दौर-ए-अवाम
अपनी ठोकर में सर-ए-शौकत-ए-शाहाना लिए

— Ali Sardar Jafri

More by Ali Sardar Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Sardar Jafri →

Ishq Shayari Collection

Shers of ishq shayari collection.

All Ishq Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling