मेरे दिल में आन बसा है
फिर से कोई मेहमान बसा है
इक दिन तुझ सेे बदला लूँगा
तेरा वो अपमान बसा है
ज़्यादा अकड़ दिखाने वाला
जल्दी ही शमशान बसा है
खाते हिन्दुस्तान की हो पर
दिल में पाकिस्तान बसा है
कौन यहाँ है सब सेे उत्तम
किस में सारा ज्ञान बसा है
'अंबर' के सीने में केवल
सारा हिन्दुस्तान बसा है
Read Full