वो मारका कि आज भी सर हो नहीं सका

मैं थक के मुस्कुरा दिया जब रो नहीं सका

इस बार ये हुआ तिरी यादों की भीड़ में
हर गाम ख़ुद को मिल गया मैं खो नहीं सका

जागा हूँ गहरी नींद से लेकिन अजीब बात
ये लग रहा है जैसे कि मैं सो नहीं सका

उग आई घास इश्क़ के मलबे पे हर तरफ़
हम दोनों में से कोई उसे धो नहीं सका

जादू-नगर है कोई मिरा अंदरूँ जहाँ
होता रहा है वो जो कभी हो नहीं सका

— Ameer Imam

More by Ameer Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Imam →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling