ham jo mast-e-sharaab hote hain | हम जो मस्त-ए-शराब होते हैं

  - Ameer Minai

हम जो मस्त-ए-शराब होते हैं
ज़र्रे से आफ़्ताब होते हैं

है ख़राबात सोहबत-ए-वाइज़
लोग नाहक़ ख़राब होते हैं

क्या कहें कैसे रोज़ ओ शब हम से
अमल-ए-ना-सवाब होते हैं

बादशह हैं गदा, गदा सुलतान
कुछ नए इंक़लाब होते हैं

हम जो करते हैं मय-कदे में दुआ
अहल-ए-मस्जिद को ख़्वाब होते हैं

वही रह जाते हैं ज़बानों पर
शे'र जो इंतिख़ाब होते हैं

कहते हैं मस्त रिंद-ए-सौदाई
ख़ूब हम को ख़िताब होते हैं

आँसुओं से 'अमीर' हैं रुस्वा
ऐसे लड़के अज़ाब होते हैं

  - Ameer Minai

Raat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Minai

As you were reading Shayari by Ameer Minai

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Minai

Similar Moods

As you were reading Raat Shayari Shayari