दश्त में आग लगाने के लिए पानी है

तू मिरी प्यास बढ़ाने के लिए पानी है

मुझ को इक अहद की मय्यत पे घड़ा फोड़ना है
सो मिरे पास ज़माने के लिए पानी है

तेरी तस्वीर बनाने में लहू सूख गया
तेरी तस्वीर मिटाने के लिए पानी है

हम ये कहते हैं कि इंसानी बदन है मिट्टी
सो उसे ताब में लाने के लिए पानी है

तेरी दुनिया मिरी दुनिया से अलग हो शायद
याँ तो हर नक़्श मिटाने के लिए पानी है

— Ankit Gautam

More by Ankit Gautam

Other ghazal from the same pen

See all from Ankit Gautam →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling