kaha tha tumne hi mujhko aisa ki aisi shohrat bigaad degi | कहा था तुमने ही मुझको ऐसा कि ऐसी शोहरत बिगाड़ देगी

  - Ankit Maurya

कहा था तुमने ही मुझको ऐसा कि ऐसी शोहरत बिगाड़ देगी
अब आ के देखो तो फिर कहोगे कि इतनी वहशत बिगाड़ देगी

बहुत यक़ी से कहा है उसने अगर कभी हम अलग हुए तो
तुम्हें हमारी हमें तुम्हारी यही ज़रूरत बिगाड़ देगी

हमारी किस्मत में और क्या है, उदास नज़्में, अधूरी ग़ज़लें
हमारी सोहबत से दूर रहिए, हमारी सोहबत बिगाड़ देगी

इसी तरह गर तुम्हारे नखरे रहा उठाता मैं सर पे अपने
तो है ये मुमकिन कि जान तुमको मेरी मोहब्बत बिगाड़ देगी

मुझे हुई है ये बात मालूम बाद मिलने के उस से यारों
बिगाड़ देगी, बिगाड़ देगी वो लड़की आदत बिगाड़ देगी

  - Ankit Maurya

Partition Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Maurya

As you were reading Shayari by Ankit Maurya

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Maurya

Similar Moods

As you were reading Partition Shayari Shayari