bahut laachaar hai tu rahnumaai se | बहुत लाचार है तू रहनुमाई से

  - Danish Balliavi

बहुत लाचार है तू रहनुमाई से
लिया है ज़ख़्म तेरी बेवफ़ाई से

न जाने कितने सालों से तुझे चाहा
सनम हैरत में हैं हम इस सगाई से

ज़ियादा हो गया अब खेल चाहत का
निकलना है यूँँ चाहत की जुदाई से

जो पहनाया था शिद्दत से तुझे हमने
न कंगन फेंक तू अपनी कलाई से

वो कपड़े फ़ोन पायल और भी तोहफ़े
तुझे ''दानिश'' दिया ख़ुद की कमाई से

  - Danish Balliavi

Hijrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Hijrat Shayari Shayari