dard dil men hai jo vo dikhaana nahin | दर्द दिल में है जो वो दिखाना नहीं

  - Danish Balliavi

दर्द दिल में है जो वो दिखाना नहीं
तुम ज़रा खुल के भी मुस्कुराना नहीं

अपनी चाहत को रखना सलामत सदा
तुम रक़ीबों से बिल्कुल जताना नहीं

तुम ज़माने से डर के न करना ये काम
हम-सफ़र को कभी छोड़ जाना नहीं

जो तुम्हें प्यार करते हैं शिद्दत के साथ
यार हरगिज़ उन्हें तुम सताना नहीं

शायरी मेरी सुन के भी कहते हैं लोग
बे-वफ़ा को ये 'दानिश' सुनाना नहीं

  - Danish Balliavi

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari