is ujaale men andhera nahin hone dooñga | इस उजाले में अँधेरा नहीं होने दूँगा

  - Danish Balliavi

इस उजाले में अँधेरा नहीं होने दूँगा
जान तुझको मैं पराया नहीं होने दूँगा

ये ज़माना मेरा नुक़सान बहुत करता है
मैं भी तो इसका मुनाफ़ा नहीं होने दूँगा

मर चुका हूँ मैं सनम तेरे ख़यालों में यहाँ
ख़ुद को शायद कभी ज़िंदा नहीं होने दूँगा

हर क़दम पर मैं तेरा साथ निभाऊँगा सदा
मुश्किलों में तुझे तन्हा नहीं होने दूँगा

क्यूँ ये कहता है कि मुझ सेे तू बिछड़ जा 'दानिश'
जैसा कहता है तू वैसा नहीं होने दूँगा

  - Danish Balliavi

Mehboob Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Mehboob Shayari Shayari