jab kisi ki vo muhabbat men pighal jaayega | जब किसी की वो मुहब्बत में पिघल जाएगा

  - Danish Balliavi

जब किसी की वो मुहब्बत में पिघल जाएगा
'इश्क़ में चोट कभी खा के सँभल जाएगा

वो इशारा नहीं करता है मगर ये तय है
कुछ दिनों बाद मिरे दिल से निकल जाएगा

बे-वफ़ाई के तुझे क़िस्से सुना दूँगा तो
फिर मिरे यार तिरा दिल ये दहल जाएगा

मैं बढ़ा सकता नहीं पाँव मुहब्बत में अब
क्योंकि आगे ये बढ़ाते ही फिसल जाएगा

हुस्न वालों पे भरोसा न करो तुम 'दानिश'
जाने कब कौन सलीक़े से बदल जाएगा

  - Danish Balliavi

Faith Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Faith Shayari Shayari