mujhe lagta hai taqat mar chuki hai | मुझे लगता है ताक़त मर चुकी है

  - Danish Balliavi

मुझे लगता है ताक़त मर चुकी है
रक़ीबों से बग़ावत मर चुकी है

ख़ुदी को क़त्ल कर देता किसी दिन
मगर अंदर से हिम्मत मर चुकी है

क़दम उठते नहीं उल्फ़त में यारों
मेरे दिल की शरारत मर चुकी है

किसी के लब पे अब मुस्कान नइँ है
यहाँ फूलों की रंगत मर चुकी है

है ज़िम्मेदारी मेरे सर पे 'दानिश'
जवानी में ही इशरत मर चुकी है

  - Danish Balliavi

Murder Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Murder Shayari Shayari