tujhe tanhaaii men meri sharaafat yaad aayegi | तुझे तन्हाई में मेरी शराफ़त याद आएगी

  - Danish Balliavi

तुझे तन्हाई में मेरी शराफ़त याद आएगी
मेरी जानाँ तुझे मेरी मुहब्बत याद आएगी

हक़ीक़त मेरी चाहत की तुझे मालूम होगी जब
तेरी सब की हुई मुझ से बग़ावत याद आएगी

तेरी बिखरी हुई ज़ुल्फ़ों से जब मैं खेलता था ख़ूब
कभी तो यार तुझको ये शरारत याद आएगी

इशारों में हुआ करती थी तुझ से गुफ़्तुगू मेरी
तड़प जाएगा तू जब ये इशारत याद आएगी

रक़ीबों से मिलेगी बेवफ़ाई जब उसे 'दानिश'
तब उसको तेरी चाहत की नज़ाकत याद आएगी

  - Danish Balliavi

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari