vo kahte hain patthar ko dil bolo tum | वो कहते हैं पत्थर को दिल बोलो तुम

  - Danish Balliavi

वो कहते हैं पत्थर को दिल बोलो तुम
यानी रस्तें को ही मंज़िल बोलो तुम

लोग मुझे कहने की कोशिश करते हैं
सच्चाई को खुल कर बातिल बोलो तुम
'इश्क़ दोबारा करने की बात आई है
यार मेरे आसाँ को मुश्किल बोलो तुम

साज़िश करने वाले अक्सर कहते हैं
रहबर को चिल्ला कर क़ातिल बोलो तुम

प्यार निभाना तुमको तो आता ही नहीं
सो 'दानिश' अब ख़ुद को जाहिल बोलो तुम

  - Danish Balliavi

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari