ये इश्क़ प्यार ख़ता है तो कोई बात नहीं

जुदाई इस की सज़ा है तो कोई बात नहीं

हाँ उस की वज्ह से निकले ये बात और मगर
वो अश्क पोंछ रहा है तो कोई बात नहीं

यक़ीं था तुम पे कि तन्हा नहीं करोगे कभी
अगरचे कर ही दिया है तो कोई बात नहीं

तिरा दिया हुआ हर दर्द मेरे साथ है देख
अगर तू मुझ से जुदा है तो कोई बात नहीं

किसी का प्यार तिरे साथ रहता है 'धर्मेश'
किसी ने छोड़ दिया है तो कोई बात नहीं

— Dharmesh Solanki

More by Dharmesh Solanki

Other ghazal from the same pen

See all from Dharmesh Solanki →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling