main ghaar men tha aur hawa ke baghair tha | मैं ग़ार में था और हवा के बग़ैर था

  - Faisal Ajmi

मैं ग़ार में था और हवा के बग़ैर था
इक रोज़ आफ़्ताब ज़िया के बग़ैर था

साहिल पे आ के डूब गई नाव अपने आप
इक शख़्स उस में अपनी रज़ा के बग़ैर था

सब रो रहे थे ख़ौफ़ की दीवार से लगे
कोहराम था कि सौत-ओ-सदा के बग़ैर था

क्यूँँ नक़्श-ए-पा तमाम किसी दाएरे में थे
ये कौन था जो दस्त-ए-दुआ के बग़ैर था

'फ़ैसल' जो शहर आप ही मिस्मार हो गया
क्या इल्म कब से हम्द-ओ-सना के बग़ैर था

  - Faisal Ajmi

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Faisal Ajmi

As you were reading Shayari by Faisal Ajmi

Similar Writers

our suggestion based on Faisal Ajmi

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari