मुद्दतों तक जो पढ़ाया किया उस्ताद मुझे इश्क़ में भूल गया कुछ न रहा याद मुझे

क्या मैं दीवाना हूँ या-रब कि सर-ए-राहगुज़र
दूर से घूरने लगते हैं परी-ज़ाद मुझे

अब है आवाज़ की वो शान न बाज़ू की उड़ान
और सय्याद किए देता है आज़ाद मुझे

दाद-ख़्वाही के लिए और तो सामाँ न मिला
नाला-ओ-आह पे रखनी पड़ी बुनियाद मुझे

मेरे शे'रों पे वो शरमाए तो अहबाब हँसे
ऐ 'हफ़ीज़' आज ग़ज़ल की ये मिली दाद मुझे

— Hafeez Jalandhari

More by Hafeez Jalandhari

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Jalandhari →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling