यूँँ वक़्त गुज़रता है

फ़ुर्सत की तमन्ना में
जिस तरह कोई पत्ता
बहता हुआ दरिया में
साहिल के क़रीब आ कर
चाहे कि ठहर जाऊँ
और सैर ज़रा कर लूँ
उस अक्स-ए-मोशज्जर की
जो दामन-ए-दरिया पर
ज़ेबाइश-ए-दरिया है
या बा'द का वो झोंका
जो वक़्फ़-ए-रवानी है
इक बाग़ के गोशे में
चाहे कि यहाँ दम लूँ
दामन को ज़रा भर लूँ
उस फूल की ख़ुशबू से
जिस को अभी खिलना है
फ़ुर्सत की तमन्ना में
यूँ वक़्त गुज़रता है

अफ़्कार मईशत के
फ़ुर्सत ही नहीं देते
मैं चाहता हूँ दिल से
कुछ कस्ब-ए-हुनर कर लूँ
गुल-हा-ए-मज़ामीं से
दामान-ए-सुख़न भर लूँ
है बख़्त मगर वाज़ूँ
फ़ुर्सत ही नहीं मिलती
फ़ुर्सत को कहाँ ढूँडूँ
फ़ुर्सत ही का रोना है
फिर जी में ये आती है
कुछ ऐश ही हासिल हो
दौलत ही मिले मुझ को
वो काम कोई सोचूँ
फिर सोचता ये भी हूँ
ये सोचने का धंदा
फ़ुर्सत ही में होना है
फ़ुर्सत ही नहीं देते
अफ़्कार मईशत के

— Hafeez Jalandhari

More by Hafeez Jalandhari

Other nazm from the same pen

See all from Hafeez Jalandhari →

Beautiful Kashmir Shayari

Shers of beautiful kashmir.

All Beautiful Kashmir Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling