wafaadaariyaan sakht nadaaniyaan hain | वफ़ादारियां सख़्त नादानियां हैं

  - Hafeez Jalandhari

वफ़ादारियां सख़्त नादानियां हैं
कि इन के नतीजे पशेमानियां हैं

पशेमानियां हैं गुनाहों पे लेकिन
बड़े ही मज़े की पशेमानियां हैं

मिरी ज़िंदगी पर तअज्जुब नहीं था
मिरी मौत पर उन को हैरानियां हैं

मोहब्बत करो और निबाहो तो पूछूं
ये दुश्वारियां हैं कि आसानियां हैं

नदामत हुई हश्र में जिन के बदले
जवानी की दो चार नादानियां हैं

मिरा तजरबा है कि इस ज़िंदगी में
परेशानियां ही परेशानियां हैं

  - Hafeez Jalandhari

Jawani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Jalandhari

As you were reading Shayari by Hafeez Jalandhari

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Jalandhari

Similar Moods

As you were reading Jawani Shayari Shayari