दादी अम्माँ दादी अम्माँ
कितनी सीधी-सादी अम्माँ
चाँदी जैसे बालों वाली कितनी अच्छी दादी अम्माँ
बातें उन की मिस्री जैसी क़ौल की पक्की दादी अमाँ
उजले उजले कपड़े पहने सीधी-सादी दादी अम्माँ
दादी अम्माँ दादी अम्माँ
कैसी सीधी-सादी अम्माँ
रात गए तक परियों वाले क़िस्से हमें सुनाती हैं
गीत सुना कर लोरी गा कर मीठी नींद सुलाती हैं
आधी रात गए तक जागते रहने की है आदी अम्माँ
दादी अम्माँ दादी अम्माँ
कैसी सीधी-सादी अम्माँ
गुड़िया गुड्डे की पोशाकें हम को सी सी कर देती हैं
जितने भी हैं पास हमारे सब संदूक़चे भर देती हैं
बन कर फिर बच्चों में बच्चा कर देती है शादी अम्माँ
दादी अमाँ दादी अम्माँ
कैसी सीधी-सादी अम्माँ
अब्बू जब नाराज़ हों हम से वो अब्बू को डाँटती हैं
हम बच्चों के हर सुख-दुख को वो हँस हँस के बाँटती हैं
जैसे कोई शहर का दादा वैसे घर की दादी अम्माँ
दादी अम्माँ दादी अम्माँ
कैसी सीधी-सादी अम्माँ
Our suggestion based on your choice
our suggestion based on Haidar Bayabani
As you were reading Wedding Shayari Shayari