मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
पेड़ हैं मेरे राज सिंघासन
सर पर मेरे ताज
पँख पखेरू तोता मैना
सब पर मेरा राज
बादल मेरे संग उड़े हैं
संग उड़े पुरवय्या
मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
रंग बिखेरे चारों जानिब
मेरा अपना रूप
सारा जंगल घर है मेरा
क्या छाँव क्या धूप
सूरज मेरा रस्ता देखे
राह निहारे छैय्या
मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
बाल-ओ-पर हैं इक फुलवारी
नीले पीले रंग
छम-छम छम-छम नाच दिखाऊँ
जो देखे हो दंग
चंदा झू
में अंबर झू
में
झू
में धरती मय्या
मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
मैं जंगल का मोर हूँ भय्या
Our suggestion based on your choice
our suggestion based on Haidar Bayabani
As you were reading Sooraj Shayari Shayari