bade hisaab se izzat bachaani padti hai | बड़े हिसाब से इज़्ज़त बचानी पड़ती है

  - Haseeb Soz

बड़े हिसाब से इज़्ज़त बचानी पड़ती है
हमेशा झूटी कहानी सुनानी पड़ती है

तुम एक बार जो टूटे तो जुड़ नहीं पाए
हमें तो रोज़ ये ज़िल्लत उठानी पड़ती है

मुझे ख़रीदने ऐसे भी लोग आते हैं
कि जिन के कहने से क़ीमत घटानी पड़ती है

मलाल ये है कि ये दोनों हाथ मेरे हैं
किसी की चीज़ किसी से छुपानी पड़ती है

तुम अपना नाम बता कर ही छूट जाते हो
हमें तो ज़ात भी अपनी बतानी पड़ती है

  - Haseeb Soz

Khuddari Shayari

Our suggestion based on your choice

    चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ
    हर पर्दा पर्दा नइँ होता इतना मैं भी जानता हूँ
    Ali Zaryoun
    77 Likes
    दिन रात मय-कदे में गुज़रती थी ज़िंदगी
    'अख़्तर' वो बे-ख़ुदी के ज़माने किधर गए
    Akhtar Shirani
    21 Likes
    तेरी ख़ता नहीं जो तू ग़ुस्से में आ गया
    पैसे का ज़ो'म था तेरे लहजे में आ गया

    सिक्का उछालकर के तेरे पास क्या बचा
    तेरा ग़ुरूर तो मेरे काँसे में आ गया
    Read Full
    Mehshar Afridi
    71 Likes
    ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले
    ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है
    Allama Iqbal
    463 Likes
    निगल ही चुका था जफ़ा का निवाला
    अना फिर तमाशा नया कर रही है
    Amaan Pathan
    होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है
    इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है
    Nida Fazli
    144 Likes
    उम्र जो बे-ख़ुदी में गुज़री है
    बस वही आगही में गुज़री है
    Gulzar Dehlvi
    21 Likes
    ख़िलाफ़-ए-शर्त-ए-अना था वो ख़्वाब में भी मिले
    मैं नींद नींद को तरसा मगर नहीं सोया

    ख़िलाफ़-ए-मौसम-ए-दिल था कि थम गई बारिश
    ख़िलाफ़-ए-ग़ुर्बत-ए-ग़म है कि मैं नहीं रोया
    Read Full
    Khalil Ur Rehman Qamar
    50 Likes
    हम ने क़ुबूल कर लिया अपना हर एक जुर्म
    अब आप भी तो अपनी अना छोड़ दीजिए
    Harsh saxena
    58 Likes
    अना को अपनी समझाना पड़ेगा
    बुलाती है, तो फिर जाना पड़ेगा
    Salman Zafar
    29 Likes

More by Haseeb Soz

As you were reading Shayari by Haseeb Soz

    यहाँ मज़बूत से मज़बूत लोहा टूट जाता है
    कई झूटे इकट्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है

    न इतना शोर कर ज़ालिम हमारे टूट जाने पर
    कि गर्दिश में फ़लक से भी सितारा टूट जाता है

    तसल्ली देने वाले तो तसल्ली देते रहते हैं
    मगर वो क्या करे जिस का भरोसा टूट जाता है

    किसी से इश्क़ करते हो तो फिर ख़ामोश रहिएगा
    ज़रा सी ठेस से वर्ना ये शीशा टूट जाता है
    Read Full
    Haseeb Soz
    तेरे मेहमान के स्वागत का कोई फूल थे हम
    जो भी निकला हमें पैरों से कुचल कर निकला
    Haseeb Soz
    16 Likes
    ख़ुद को इतना जो हवा-दार समझ रक्खा है
    क्या हमें रेत की दीवार समझ रक्खा है
    Haseeb Soz
    41 Likes
    ख़ुद को इतना जो हवा-दार समझ रक्खा है
    क्या हमें रेत की दीवार समझ रक्खा है

    हम ने किरदार को कपड़ों की तरह पहना है
    तुम ने कपड़ों ही को किरदार समझ रक्खा है

    मेरी संजीदा तबीअत पे भी शक है सब को
    बाज़ लोगों ने तो बीमार समझ रक्खा है

    उस को ख़ुद-दारी का क्या पाठ पढ़ाया जाए
    भीक को जिस ने पुरुस-कार समझ रक्खा है

    तू किसी दिन कहीं बे-मौत न मारा जाए
    तू ने यारों को मदद-गार समझ रक्खा है
    Read Full
    Haseeb Soz
    यहाँ मज़बूत से मज़बूत लोहा टूट जाता है
    कई झूटे इकट्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है
    Haseeb Soz
    45 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Haseeb Soz

Similar Moods

As you were reading Khuddari Shayari Shayari