गाँव छोड़ने की बद-दुआ मुझे भी लग गईयार तेरे शहर की हवा मुझे भी लग गईमैं ने घर बना लिया इक अजनबी से शहर मेंया'नी उम्र-क़ैद की सज़ा मुझे भी लग गईलोगों की ज़बान पर मेरा भी शे'र आ गयादोस्तों बुज़ुर्गों की दुआ मुझे भी लग गई— Dhirendra Pratap Singh