मैं कब रहीन-ए-रेग-ए-बयाबान-ए-यास था

सद-ख़ेमा-ए-बहार मिरे आस पास था

तोड़ा है बार-हा मुझे दिल की शिकस्त ने
चेहरा मगर ज़रा भी न मेरा उदास था

सहरा-ए-जाँ की धूप में थीं वहशतें बहुत
लेकिन न मेरा अज़्म कहीं बद-हवा से था

ये और बात है कि बरहना थी ज़िंदगी
मौजूद फिर भी मेरे बदन पर लिबास था

मैं ने हर एक लम्हे को चाहा है टूट कर
था ज़िंदगी-परस्त मोहब्बत-शनास था

मौसम कुछ आए ऐसे भी शहर-ए-ख़याल में
मुझ को न जिन का इल्म न कोई क़यास था

फ़िक्र-ए-सुख़न ही 'अश्क' है ज़ौक़-ए-अमल मिरा
इस के सिवा न कार-ए-जहाँ कोई रास था

— Ibrahim Ashk

More by Ibrahim Ashk

Other ghazal from the same pen

See all from Ibrahim Ashk →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling