ख़्वाब देखने वाली आँखें पत्थर होंगी तब सोचेंगे

सुंदर कोमल ध्यान तितलियाँ बे-पर होंगी तब सोचेंगे

रस बरसाने वाले बादल और तरफ़ क्यूँ उड़ जाते हैं
हरी-भरी शादाब खेतियाँ बंजर होंगी तब सोचेंगे

बस्ती की दीवार पे किस ने अन-होनी बातें लिख दी हैं
इस अनजाने डर की बातें घर घर होंगी तब सोचेंगे

माँगे के फूलों से कब तक रूप-सरूप का मान बढ़ेगा
अपने आँगन की महकारें बे-घर होंगी तब सोचेंगे

बीती रुत की सब पहचानें भूल गए तो फिर क्या होगा
गए दिनों की यादें जब बे-मंज़र होंगी तब सोचेंगे

आने वाले कल का स्वागत कैसे होगा कौन करेगा
जलते हुए सूरज की किरनें सर पर होंगी तब सोचेंगे

— Iftikhar Arif

More by Iftikhar Arif

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Arif →

Shahr Shayari Collection

Shers of shahr shayari collection.

All Shahr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling