न हुआ नसीब क़रार-ए-जाँ हवस-ए-क़रार भी अब नहीं
तिरा इंतिज़ार बहुत किया तिरा इंतिज़ार भी अब नहीं
तुझे क्या ख़बर मह-ओ-साल ने हमें कैसे ज़ख़्म दिए यहाँ
तिरी यादगार थी इक ख़लिश तिरी यादगार भी अब नहीं
न गिले रहे न गुमाँ रहे न गुज़ारिशें हैं न गुफ़्तुगू
वो निशात-ए-वादा-ए-वस्ल क्या हमें ए'तिबार भी अब नहीं
रहे नाम-ए-रिश्ता-ए-रफ़्तगाँ न शिकायतें हैं न शोख़ियाँ
कोई उज़्र-ख़्वाह तो अब कहाँ कोई उज़्र-दार भी अब नहीं
किसे नज़्र दें दिल-ओ-जाँ बहम कि नहीं वो काकुल-ए-खम-ब-ख़म
किसे हर-नफ़स का हिसाब दें कि शमीम-ए-यार भी अब नहीं
वो हुजूम-ए-दिल-ज़दगाँ कि था तुझे मुज़्दा हो कि बिखर गया
तिरे आस्ताने की ख़ैर हो सर-ए-रह-ए-गुबार भी अब नहीं
वो जो अपनी जाँ से गुज़र गए उन्हें क्या ख़बर है कि शहर में
किसी जाँ-निसार का ज़िक्र क्या कोई सोगवार भी अब नहीं
नहीं अब तो अहल-ए-जुनूँ में भी वो जो शौक़-ए-शहर में आम था
वो जो रंग था कभी कू-ब-कू सर-ए-कू-ए-यार भी अब नहीं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Jaun Elia
our suggestion based on Jaun Elia
As you were reading Mashwara Shayari Shayari