aakhirat men us se poocha jaayega | आख़िरत में उस से पूछा जाएगा

  - 'June' Sahab Barelvi

आख़िरत में उस से पूछा जाएगा
जिसके घर से कोई प्यासा जाएगा

चीख उठेगा तब पस-ए-मंज़र मिरा
जब किसी के दिल को तोड़ा जाएगा

पड़ता है तन्हा ख़ुदा तो यूँॅं समझ
इस जहॉं से कोई प्यारा जाएगा

सच को सच समझो वगरना एक दिन
झूठ ही को सच बताया जाएगा

कोई कुछ देता नहीं है मुफ़्त में
बाद में तुम सेे वसूला जाएगा

अस्पतालों में नहीं जाता ग़रीब
कहता है उसको निचोड़ा जाएगा
'इश्क़ तुमको हो गया है मान लो
कब तलक सच को छिपाया जाएगा

बाद मरने के सभी होते अछूत
लाश को छू कर नहाएा जाएगा
'इश्क़ होना है बला से हो तो हो
'इश्क़ अव्वल तो नकारा जाएगा

मैंने पूछा क्या मिरी याद आएगी
कह रही थी वो के देखा जाएगा

माना माह-ए-फ़रवरी है वस्ल-ए-यार
जू'न टूटे दिल से जाना जाएगा

  - 'June' Sahab Barelvi

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari