bane insaan agar insaan koi | बने इंसान अगर इंसान कोई

  - 'June' Sahab Barelvi

बने इंसान अगर इंसान कोई
रहे ख़ुद से न फिर अनजान कोई

हज़ारों तख़्तियों पर है लिखा ये
ख़ुदा है गर है वो मेहमान कोई

मिले गर प्यार सबको इक दफ़ा में
रहे क्यूँ 'इश्क़ से हल्कान कोई

जो करते हैं जुदा तन से सरों को
दिखा दो उनको भी क़ुरआन कोई

भले वो साथ थे कुछ पल सफ़र में
न बाक़ी अब रहा अरमान कोई

है उसके बाद इस दिल का वो आलम
ये दिल है अब मेरा बे-जान कोई

  - 'June' Sahab Barelvi

Aarzoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Aarzoo Shayari Shayari