वाए तक़दीर मैं गधा न हुआ

हम-नवा कृष्न चंद्र का न हुआ
मास्टर की पलक झपकते ही
हाज़िरी दे के मैं रवाना हुआ
वही आया सवाल पर्चे में
एक दिन का भी जो पढ़ा न हुआ
खेल भी हम सके न जी भर के
खेलने का भी हक़ अदा न हुआ
मुद्दतों अपने मास्टर जी से
मदरसे में भी सामना न हुआ
मैं वो दादा हूँ सब को मार के भी
आज तक क़ाबिल-ए-सज़ा न हुआ
'कैफ़' मैदान-ए-शे'र-गोई में
कोई 'ग़ालिब' सा दूसरा न हुआ

— Kaif Ahmad Siddiqui

More by Kaif Ahmad Siddiqui

Other nazm from the same pen

See all from Kaif Ahmad Siddiqui →

Radha Krishna Shayari

Shers of radha krishna.

All Radha Krishna Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling