किसी से पूछना तुम भी, ये आगाज़-ए-सफ़र मेरा

मेरे ही साथ में निकला था रो-रो कर के घर मेरा

सुनो इक ख़ौफ़ ने घबरा के फ़ौरन ख़ुद-कुशी कर ली
किसी ने कह दिया था देख ले इक बार डर मेरा

बड़े बेटे की मय्यत ने यूँ तोड़ा बाप का काँधा
किसी की याद में फिर गिर पड़ा आबाद घर मेरा

बग़ीचे की वो सारी तितलियाँ आवाज़ देती हैं
बुलाता है मुसलसल यार आँगन का शजर मेरा

— "Nadeem khan' Kaavish"

More by "Nadeem khan' Kaavish"

Other ghazal from the same pen

See all from "Nadeem khan' Kaavish" →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling