puraani kahaanii sunaao to koi | पुरानी कहानी सुनाओ तो कोई

  - "Nadeem khan' Kaavish"

पुरानी कहानी सुनाओ तो कोई
दिलों में मोहब्बत जगाओ तो कोई

ख़ुशी में तो सब मेरे साथी थे लेकिन
अभी ग़मज़दा हूँ मैं, आओ तो कोई

है मुश्किल मनाना मुझे यार लेकिन
मैं भी मुंतज़िर हूँ, मनाओ तो कोई

नहीं है ज़रूरत मुझे अब किसी की
हाँ जाकर उसे ये बताओ तो कोई

ये ख़ल्वत ही लेगी मेरी जान इक दिन
अँधेरे में शम्मा जलाओ तो कोई

मैं अब मर चुका हूँ, मुबारक हो सबको
जनाज़ा मेरा अब उठाओ तो कोई

  - "Nadeem khan' Kaavish"

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Nadeem khan' Kaavish"

As you were reading Shayari by "Nadeem khan' Kaavish"

Similar Writers

our suggestion based on "Nadeem khan' Kaavish"

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari