इश्क़ की लत लगाकर कहाँ चल दिए
मय-क़दे को दिखाकर कहाँ चल दिए
चाहता है ये महरूम तुझको मग़र
सब मरासिम मिटाकर कहाँ चल दिए
सारी शर्तें हैं मंज़ूर गर्दिश है क्या
दिल-ए-नादाँ बताकर कहाँ चल दिए
रह-रवान-ए-तमन्ना तुम्हारी है बस
हाथ मुझ सेे छुड़ाकर कहाँ चल दिए
हम उन्हें भूल जाएँ ये मुमकिन नहीं
वो हमें फिर भुलाकर कहाँ चल दिए
साथ चलने की आशा में बैठा रहा
कद वो अपना बढ़ाकर कहाँ चल दिए
राहत-ए-जाँ नहीं मिल रही है 'प्रखर'
दिल मिरा यूँँ दुखा कर कहाँ चल दिए
Read Full