तुमको गले लगाए ज़माने गुज़र गए
वो दिन मोहब्बतों के सुहाने गुज़र गए
काॅलेज भी खुल नहीं रहा ट्यूशन भी बंद है
मिलने के तुम सेे सारे बहाने गुज़र गए
दफ़्तर से की थी छुट्टियाँ किस किस बहाने से
अमके गुज़र गए हैं फ़लाने गुज़र गए
भूले थे जिन के वास्ते दुनिया को तुम 'कुणाल'
उनकी भी याद आए ज़माने गुज़र गए
मर जाएँ जब 'कुणाल' तो उन सेे ये कहना तुम
मैडम सुनो तुम्हारे दिवाने गुज़र गए
Read Full