अकेले हैं वो और झुँझला रहे हैं

मेरी याद से जंग फ़रमा रहे हैं

इलाही मेरे दोस्त हों ख़ैरियत से
ये क्यूँ घर में पत्थर नहीं आ रहे हैं

बहुत ख़ुश हैं गुस्ताख़ियों पर हमारी
ब-ज़ाहिर जो बरहम नज़र आ रहे हैं

ये कैसी हवा-ए-तरक़्क़ी चली है
दीए तो दीए दिल बुझे जा रहे हैं

बहिश्त-ए-तसव्वुर के जलवे हैं मैं हूँ
जुदाई सलामत मज़े आ रहे हैं

बहारों में भी मय से परहेज़ तौबा
‘ख़ुमार’ आप काफ़िर हुए जा रहे हैं

— Khumar Barabankvi

More by Khumar Barabankvi

Other ghazal from the same pen

See all from Khumar Barabankvi →

Tanhai Shayari

Shers of tanhai.

All Tanhai Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling