ग़म भुलाने का मन नहीं करता
मुस्कुराने का मन नहीं करता
जबसे जाना है इश्क़ धोखा है
दिल लगाने का मन नहीं करता
बे-अदब बे-लिहाज़ महफ़िल में
कुछ सुनाने का मन नहीं करता
ऐसी बोझिल उदास दुनिया में
फिर से आने का मन नहीं करता
— Kumar Vikas
मुस्कुराने का मन नहीं करता
जबसे जाना है इश्क़ धोखा है
दिल लगाने का मन नहीं करता
बे-अदब बे-लिहाज़ महफ़िल में
कुछ सुनाने का मन नहीं करता
ऐसी बोझिल उदास दुनिया में
फिर से आने का मन नहीं करता
Other ghazal from the same pen
Shers of dil.
Voices in the same orbit
Poetry by feeling