आईना कुछ बोल रहा है
आँख में आँसू डोल रहा है
माना तेरी पिक्चर है पर
मेरा भी इक रोल रहा है
दीवारें सुन लेती हैं, तू
मुझ को उल्टा बोल रहा है
रिश्ता, यारी, प्यार, मोहब्बत
सब कुछ पैसा तोल रहा है
पेड़, समुंदर, पक्षी से अब
दिल के राज़ वो खोल रहा है
— Kush Pandey ' Saarang '















