ashk-e-ravaan bahe koiius par davaa kahe koii | अश्क-ए-रवाँ बहे कोई

  - Manohar Shimpi

अश्क-ए-रवाँ बहे कोई
उस पर दवाँ कहे कोई

इंसानियत अगर रहे
बख़्त-ए-जवाँ रहे कोई

दिखते सरोज हैं अगर
बाग़-ए-रवाँ कहे कोई

मुश्किल अगर सफ़र रहे
दर्द-ए-दवाँ रहे कोई

बरसात में कहीं कहीं
आब-ए-रवाँ रहे कोई

मंज़र दिखे न आसमाँ
अब्र-ए-रवाँ बहे कोई

दूरी न हिज्र में दिखे
तब हम-नवाँ रहे कोई

  - Manohar Shimpi

Musafir Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Musafir Shayari Shayari