जो दर्द-ए-जिगर में कमी हो तो जानूँ

क़यामत अगर मुल्तवी हो तो जानूँ

मुक़द्दर न मेरा बिगड़ कर बनेगा
किसी की भी बिगड़ी बनी हो तो जानूँ

मुझे तेरी फ़ुर्क़त में जो बे-कली है
तुझे भी वही बे-कली हो तो जानूँ

शब-ए-ग़म में कल मैं ने तारे गिने हैं
ज़रा आँख मेरी लगी हो तो जानूँ

रक़ीबों की हर बात करते हो पूरी
मिरे साथ में मुंसिफ़ी हो तो जानूँ

पस-ए-मर्ग 'नादिर' वो आए भी तो क्या
इनायत अगर जीते जी हो तो जानूँ

— Nadir Shahjahanpuri

More by Nadir Shahjahanpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Nadir Shahjahanpuri →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling