कौन कहता है ग़म मुसीबत है

ये भी मौला की ख़ास रहमत है

लोग क्यूँ ज़िंदगी पे मरते हैं
मेरे हक़ में तो ये क़यामत है

हीला-जूई है उस की रहमत की
कब इबादत कोई इबादत है

शुक्र ने'मत का जब नहीं करता
क्यूँ मुसीबत की फिर शिकायत है

मुझ से बद-तर बहुत हैं आलम में
क़ाबिल-ए-रश्क मेरी हालत है

क़ल्ब-ए-मोमिन न ग़म से घबराए
सुनते हैं बा'द-ए-रंज राहत है

मुझ से होती नहीं ग़ज़ल 'नादिर'
इस क़दर मुज़्महिल तबीअ'त है

— Nadir Shahjahanpuri

More by Nadir Shahjahanpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Nadir Shahjahanpuri →

Freedom Shayari

Shers of freedom.

All Freedom Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling