क्यूँँ ये कहते हो क्या नहीं मालूम

क्या मिरा मुद्दआ' नहीं मालूम

दर्द-ए-दिल की दवा नहीं मालूम
अब उमीदे-ए-शिफ़ा नहीं मालूम

जब से तुम ने निगाह फेरी है
दिल को क्या हो गया नहीं मालूम

शिकवा समझो न तुम तो कह भी दूँ
तुम को रस्म-ए-वफ़ा नहीं मालूम

जान लेने की ठान ली है क्या
क्यूँ हो मुझ से जुदा नहीं मालूम

शिकवा-ए-बख़्त है अबस 'नादिर'
तुझ को रब की रज़ा नहीं मालूम

— Nadir Shahjahanpuri

More by Nadir Shahjahanpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Nadir Shahjahanpuri →

Shikwa Shayari

Shers of shikwa.

All Shikwa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling