Mohsin Ahmad Khan

Mohsin Ahmad Khan

@MohsinAhmadKhan

Mohsin Ahmad Khan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mohsin Ahmad Khan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

25

Likes

85

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ये मिसरा तेरी मेरी उस मोहब्बत की वज़ाहत है तुझे मुझ से मोहब्बत थी मुझे तुझ से मोहब्बत है — Mohsin Ahmad Khan
हसद तो फूलों को आया होगा वो जब ज़रा मुसकुराया होगा — Mohsin Ahmad Khan
तुम ने उस के हाथों में फूलों को देखा और मैं ने फूलों के हाथों में उस को — Mohsin Ahmad Khan
पास आ, आज़मा, दूर जा, छोड़ जा जा चुका, मान जा, भूल जा, छोड़ जा — Mohsin Ahmad Khan
चाँद को देखना तेरी आदत सो तुझे देखना मेरी आदत — Mohsin Ahmad Khan
तेरे भेजे वो सारे ख़त जला कर पढ़ रहा हूँ मैं — Mohsin Ahmad Khan
हम जिसे देखते रहते थे उम्र भर काश वो इक नज़र देखता हम को भी — Mohsin Ahmad Khan
ग़लत था या सही था वो मगर अपना कभी था वो — Mohsin Ahmad Khan
वो जो उस की आँखें हैं मुसलसल किताबें हैं — Mohsin Ahmad Khan
है दर पर कोई, देख लो, देख लो तुम? कहाँ जा रहे हो, कहाँ गुम हो तुम भी — Mohsin Ahmad Khan
ये सारा जहाँ एक तस्बीह सा है वो जब चाहता है इसे फेरता है — Mohsin Ahmad Khan
आ गए? आइए! बैठिये! आप आख़िर थे तो थे कहाँ — Mohsin Ahmad Khan
दिल के कूँचे को आबाद कर भूले से, पर मुझे याद कर — Mohsin Ahmad Khan
उम्र ज़ाया' की जिस को पाने में रफ़्ता रफ़्ता उसे भुलाना है — Mohsin Ahmad Khan
तुम को मर जाने की तमन्ना थी जाओ तुम को दी ज़िंदगी हम ने — Mohsin Ahmad Khan
में जिसे चाहता हूँ कई साल से इक वही शख़्स मुझ को नहीं जानता — Mohsin Ahmad Khan
जान हो तो ये भी जान लो तुम मेरी कुछ नहीं, मान लो — Mohsin Ahmad Khan
आप को तो चलो मौत ही आएगी मुझ को तो हैं इशारे ही काफ़ी सदा — Mohsin Ahmad Khan
साल हैं घट रहे ज़िन्दगी के मगर हम मुसलसल जनम-दिन मनाएँ तो क्या — Mohsin Ahmad Khan

Ghazal