आज दुनिया को बता कर इश्क़ की बातें करेंगे
दिल में इक तुम को बसा कर इश्क़ की बातें करेंगे
दर्द सारे मय-कदे में ही भुला देंगे हम अपने
जाम होंठों से लगा कर इश्क़ की बातें करेंगे
लोग चेहरों पे कई चेहरे लगाते हैं यहाँ पर
कफ़ में ये ख़ंजर छुपा कर इश्क़ की बातें करेंगे
गर यूँ ही लगती रही तुम जो बला की ख़ूब-सूरत
लोग तुम से मुस्कुरा कर इश्क़ की बातें करेंगे
— Neeraj jha















