gham aur hai jazbaat ka gham ki kahaanii aur hai | ग़म और है जज़्बात का ग़म की कहानी और है

  - Parul Singh "Noor"

ग़म और है जज़्बात का ग़म की कहानी और है
मेरा दिवाना और है उसकी दिवानी और है

घर जल गया बस ख़ाक अँधेरा बचा है दोस्तों
शम्मा जलानी और है आतिश बुझानी और है

कुछ रोज़ पहले ही मिला है जल्दबाज़ी क्यूँ करूँँ
मिलना मिलाना और है बातें बढ़ानी और है

है जेब ख़ाली और दिल गिरवी रखा है ख़्वाब भी
सिक्के कमाने और है किश्तें चुकानी और है

  - Parul Singh "Noor"

Aashiq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Parul Singh "Noor"

As you were reading Shayari by Parul Singh "Noor"

Similar Writers

our suggestion based on Parul Singh "Noor"

Similar Moods

As you were reading Aashiq Shayari Shayari