छीन मोबाइल सितमगर ले गया
यार नंबर ख़ुद दिल-ए-हर ले गया
आदमी जाता नहीं था जिस जगह
उस जगह रोटी का चक्कर ले गया
नक़्ल करना भी हुनर है हम-सुख़न
ख़्वाह-म-ख़्वाह ये बात दिल पर ले गया
चिड़िया ने जूँ तूँ बनाया घर सखी
और तूफ़ाँ आ के वो घर ले गया
ला पिला दे ओक से साक़ी मिरे
दस्त से माशूक़ साग़र ले गया
साल भर से ताक में थे तालिबान
अजनबी पल में कबूतर ले गया
मतलबी लगने लगा है भाई जूँ
छीन 'रौशन' रात चादर ले गया
— Raushan miyaa'n















