शिकायत कम से कम क्या है, पता तो हो
ज़रूरत कम से कम क्या है, पता तो हो
हमारा दुख नहीं समझे, न समझो तुम
मुसीबत कम से कम क्या है, पता तो हो
ख़ुदा पर है यक़ीं या बे-यक़ीनी है
इबादत कम से कम क्या है, पता तो हो
मुहब्बत को समझना ग़ैर-मुमकिन है
अदावत कम से कम क्या है, पता तो हो
'जबर' कुछ क़ायदे दुनिया के तोड़े भी
बग़ाबत कम से कम क्या है, पता तो हो
Read Full