“भारत हमारी शान है”

भारत हमारी आन है, भारत हमारी शान है
इसपर हमें अभिमान है, इसपर फ़िदा ये जान है

है नाज़ हम को देश के उन जंग-जू पर इस क़दर
आज़ाद करने के लिए, जो हो गया कुर्बान है

होली दिवाली ईद मिल कर हैं मनाते सब यहाँ
हर पर्व की इज़्ज़त यहाँ, हर पर्व का सम्मान है

मिलते यहाँ हर धर्म मज़हब जातियों के हैं बशर
रहता यहाँ पर एकजुट, होकर हरिक इंसान है

बेशक बहुत से मुल्क हैं ‘रोहित’ जहाँ में यूँ मगर
सब से अलग, प्यारा, अनोखा देश हिंदुस्तान है

— Rohit Asthana Prabhav

More by Rohit Asthana Prabhav

Other nazm from the same pen

See all from Rohit Asthana Prabhav →

Aadmi Shayari

Shers of aadmi.

All Aadmi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling