नहीं जी लगता जाने क्या हुआ है

धड़कता दिल है मुँह उतरा हुआ है

बहन ने माँ को कल ये भी बताया
किसी चक्कर में ये बहका हुआ है

लकीरें पड़ रहीं माथे पे मेरे
तेरे बिन मन ये घबराया हुआ है

लिया बोसा है मेरे रुख़ पे उस ने
मेरा पूरा बदन महका हुआ है

कोई ये बात बतलाने की थी क्या
कि तुम को इश्क़ ये पहला हुआ है

— Rudransh Trigunayat

More by Rudransh Trigunayat

Other ghazal from the same pen

See all from Rudransh Trigunayat →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling