तेरे लहजे की सारी बर्फ़ चुन कर घर बनाऊँगी

मैं अपनी आँख से जो चाहूँगी मंज़र बनाऊँगी

समुंदर दूर की ऐनक से ये तक़्सीम देखेगा
मैं अपनी प्यास का चेहरा तुझे छू कर बनाऊँगी

मेरा ही हौसला है ये बुरी साअत के आने पर
मैं अपना दिल उजाड़ूँगी तुम्हारा घर बनाऊँगी

— Ruqayyah Maalik

More by Ruqayyah Maalik

Other ghazal from the same pen

See all from Ruqayyah Maalik →

Hausla Shayari

Shers of hausla.

All Hausla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling