किराये का लगाया मज़हबी बाज़ार हम ने भी

खड़ी कर ली दिलों के दरमियाँ दीवार हम ने भी

लगा यूँ जब शराफ़त से गुज़ारा हो नहीं सकता
उठा लीं हाथ में बन्दूक और तलवार हम ने भी

न कोई सिलसिला निकला हजारों ख़त लिखे लेकिन
अभी अफ़सोस होता है लिखा बेकार हम ने भी

— Saarthi Baidyanath

More by Saarthi Baidyanath

Other ghazal from the same pen

See all from Saarthi Baidyanath →

Khat Shayari

Shers of khat.

All Khat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling