कई बार पहले भी ऐसा हुआ है
मोहब्बत में सब का ख़सारा हुआ है
यहाँ कहने को तो सभी अपने हैं पर
कोई पूछता भी नहीं क्या हुआ है
मोहब्बत में तो दिल ज़रूरी है लेकिन
मेरे पास तो दिल भी टूटा हुआ है
मुझे तो मोहब्बत ही आती है बस और
मोहब्बत से किस का गुज़ारा हुआ है
— Sachin Yadav 'seenu'















