Safar
Safar
Ghazal

मौला मुझ को रम्ज़ दिखाओ

पहले दिन की बात बताओ

आँखें उस के बा'द बनाना
पहले उस की प्यास बढ़ाओ

मैं कुछ कुछ आप के जैसा हूँ
देखो होंट से होंट मिलाओ

दोनों में से एक नि बचना
गर दोनों से एक घटाओ

अब किस को बर्बाद करोगे
आओ बैठो और सुनाओ

अब मैं तुम से झूट कहूँगा
अब तुम मुझ से आँख चुराओ

इक गुस्ताख़ी मैं भी करूँगा
मौला फिर से स्वाँग रचाओ

— Safar

More by Safar

Other ghazal from the same pen

See all from Safar →

Broken Shayari Collection

Shers of broken shayari collection.

All Broken Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling